ताज़ा ख़बरफतेहपुर

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- 2027 का चुनाव बदलेगा यूपी की तकदीर और तस्वीर, मुन्ना सिंह चौहान को दी श्रद्धांजलि

अयोध्या के सोहावल में पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला होगा।

अयोध्या।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला चुनाव साबित होगा।

उन्होंने स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक जीवन एवं जनसेवा के कार्यों को याद किया।

मुन्ना सिंह चौहान किसानों और गरीबों की आवाज थे: डिप्टी सीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि मुन्ना सिंह चौहान किसानों के नेता थे। उन्होंने गरीबों और पीड़ितों की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से लड़ी।

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने के बावजूद मुन्ना सिंह चौहान किसानों के हितों के लिए संघर्ष करते थे और चौधरी चरण सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न किसानों का सम्मान: पाठक

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसानों और किसान हितों के लिए काम करने वाले नेताओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

2027 चुनाव को लेकर जनता से किया संवाद

अपने संबोधन के दौरान बृजेश पाठक मंच से उतरकर सीधे जनता के बीच पहुंचे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाती है और जाति-धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करती।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को वर्ष 2012 से 2017 तक और वर्ष 2017 से 2026 तक के कार्यकाल का मूल्यांकन करना चाहिए और इसके बाद निर्णय लेना चाहिए।

भाजपा नेताओं ने मुन्ना सिंह चौहान को किया याद

कार्यक्रम के आयोजक बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मुन्ना सिंह चौहान के विचारों और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक प्रेम नारायण पांडेय, विधायक अभय सिंह, विधायक दिनेश रावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी समर्थकों की भीड़

मुन्ना सिंह चौहान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची। नेताओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button