
कुंडा/प्रतापगढ़।
थाना बाघराय पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच पुरुष वारंटी अभियुक्त और एक महिला वारंटी अभियुक्ता शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार वारंटी पुतुन्नी लाल पुत्र भगन पासी तथा जवाहिर पुत्र मोहन लाल, निवासी ग्राम सियालाल का पुरवा, थाना बाघराय को गिरफ्तार किया।
वारंटी राजकुमार पटेल, भईयाराम पटेल तथा जीतलाल पटेल, निवासी ग्राम कोडराजीत, महिला पुलिस टीम ने श्रीमती अंजू सिंह पत्नी सुशील कुमार सिंह, निवासी ग्राम चकवड़ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



