
जौनपुर।
शीतला धाम चैकिया माता श्री आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे शिष्यों ने गुरु के चरण पखारे, तिलक लगाकर पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पूजन कर शिष्यों ने लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम में पंडित सीताराम नाम शरण जी महाराज का शिष्यों ने विधि-विधान से पूजन किया। शिष्यों ने गुरु के चरण धोकर उन्हें माथे से लगाया और माला पहनाकर श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर आश्रम में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में शामिल हुए।
110 शिष्यों ने ग्रहण किया गुरु मंत्र
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुल 110 शिष्यों ने गुरु मंत्र ग्रहण किया। इस दौरान शिष्यों ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है।
कार्यक्रम में जनकपुर (नेपाल), आजमगढ़, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी सहित जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से शिष्य पहुंचे।
मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी लिया आशीर्वाद
गुरु पूजन कार्यक्रम में मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पहुंचकर पंडित सीताराम नाम शरण जी महाराज का माल्यार्पण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं शीतला धाम चैकिया मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा जी महाराज ने भी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत किया।
भक्तों ने लगाए जयकारे
आयोजन के दौरान आश्रम परिसर गुरु भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
इस मौके पर अजय त्रिपाठी, चंद्रशेखर आजाद, कृपा शंकर पाठक, सुरेंद्र सिंह, लाल बाबा, अरविंद महंत, सुरेश पांडे, चंद्रकला सखी, विमल सखी, पार्वती सखी, शुभांगा जानकी सखी, गुड्डू पांडा, पवन त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, बैकुंठ चौबे, राहुल चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में शिष्य मौजूद रहे।





