ताज़ा ख़बरसुलतानपुर

अभिषेक तिवारी ने TGT परीक्षा में प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान, क्षेत्र का बढ़ाया मान

कुड़वार सुल्तानपुर के अभिषेक तिवारी ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की TGT परीक्षा में सामाजिक विषय से प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

सुल्तानपुर।

मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के दम पर कुड़वार क्षेत्र के अभिषेक तिवारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित TGT परीक्षा में सामाजिक विषय से अभिषेक ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।

परिणाम घोषित होते ही गांव में छाई खुशी

कुड़वार गांव के पूरे दयाराम तिवारी निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र प्रदीप तिवारी की सफलता की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अभिषेक की उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

कुड़वार से शुरू हुई शिक्षा की यात्रा

अभिषेक तिवारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय कुड़वार से प्राप्त की। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा बीपी इंटर कॉलेज कुड़वार और उच्च शिक्षा पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर से पूरी की।

उन्होंने स्नातक की पढ़ाई गणपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुल्तानपुर से पूरी की, जबकि बीएड की डिग्री KNI से हासिल की।

पिता के मार्गदर्शन से मिली सफलता

अभिषेक के पिता प्रदीप तिवारी बढ़नपुर जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। अभिषेक ने बताया कि पिता की प्रेरणा, मार्गदर्शन और गुरुजनों के सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच सके।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मनोरमा तिवारी, पिता और गुरुजनों को दिया।

क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

अभिषेक की सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button