ताज़ा ख़बरसुलतानपुर

गुरु पूर्णिमा पर हंडिया बाबा आश्रम में उमड़े श्रद्धालु, विधि-विधान से हुआ गुरु पूजन और भंडारे का आयोजन

सुल्तानपुर के कुड़वार स्थित हंडिया बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन किया और आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

सुल्तानपुर।
स्थानीय पावर हाउस के समीप स्थित हंडिया बाबा आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम के संत शिव शंकर तीर्थ डंडी स्वामी ने अपने शिष्यों के साथ हंडिया बाबा तथा आश्रम के संस्थापक विष्णु देव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन से की। इसके बाद लखनऊ, बस्ती, गोरखपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ सहित विभिन्न जनपदों से पहुंचे शिष्यों ने डंडी स्वामी का विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम में रामचरितमानस पाठ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर रामचंद्र तिवारी, शिवकुमार तिवारी, कौशलेंद्र शुक्ला, पं. राकेश तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button