अयोध्याताज़ा ख़बर

अयोध्या: प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सुनीं भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

अयोध्या में प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर किसान सम्मान निधि, बिजली और राजस्व से जुड़ी शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को विशेष शिविर लगाकर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

अयोध्या।

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने किया। संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने किसान सम्मान निधि, विद्युत आपूर्ति, राजस्व और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं।

किसान सम्मान निधि के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश

किसान सम्मान निधि से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा बिजली विभाग से संबंधित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

विभागवार समीक्षा कर होगी कार्रवाई

प्रभारी मंत्री ने अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के प्रार्थना पत्र भी प्राप्त किए और कहा कि सभी मामलों की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का बिना अनावश्यक विलंब समाधान करना है। सभी अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए तय समय सीमा में उनका निस्तारण करना चाहिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, चन्द्रभानु पासवान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, गोसाईगंज चेयरमैन डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button