ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक प्रमाणपत्र पाकर विद्यार्थियों का बढ़ा आत्मविश्वास, सदर विधायक ने किया सम्मानित

प्रतापगढ़ में जे इन्फोटेक द्वारा आयोजित राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक प्रमाणपत्र वितरण समारोह में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत पर विशेष जोर दिया गया।

प्रतापगढ़। जे इन्फोटेक द्वारा आयोजित राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक प्रमाणपत्र वितरण समारोह में सफल प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि कौशल विकास आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रशिक्षित विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल और परिश्रम के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

समारोह में जे इन्फोटेक के प्रबंधक उदयभान सिंह, प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. बृजभान सिंह, केंद्र के शिक्षकगण, प्रशिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर सीखने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।

समारोह का समापन प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button