ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

रानीगंज के विकास की पहचान बना डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज : पूर्णांशु ओझा

प्रतापगढ़ के रानीगंज में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को क्षेत्र के विकास की पहचान बताते हुए पूर्णांशु ओझा ने कहा कि संस्थान ने तकनीकी शिक्षा, रोजगार और स्थानीय विकास को नई दिशा दी है।

प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को क्षेत्र के विकास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए पूर्णांशु ओझा ने कहा कि यह संस्थान केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत हुई है।

उन्होंने कहा कि इस इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना रानीगंज में विकास की नई सोच का परिणाम है, जिसने क्षेत्र को प्रदेश के शैक्षणिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाई।

इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार, व्यापार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को भी बढ़ावा मिला है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्णांशु ओझा ने बताया कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि और रानीगंज के विकास में कॉलेज की भूमिका में उनके पिता पूर्व काबीना मंत्री प्रो शिवाकांत ओझा ने अहम भूमिका निभाई है।

क्षेत्र के विकास को लेकर वह रात दिन पर्यन्त शील रहते है।उन्होंने बताया एक विशेष वीडियो तैयार किया गया है। क्षेत्रवासियों से उन्होंने अपील की कि वे वीडियो को देखें और अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि रानीगंज की विकास यात्रा और उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को ही जनचर्चा का विषय बनाया जाना चाहिए, क्योंकि शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही किसी क्षेत्र की वास्तविक प्रगति का पैमाना होता है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से रानीगंज के विकास और गौरव की इस यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button