ताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरराजनीति

सरकार से आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया जंतर-मंतर का धरना, अनशन भी तोड़ा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा सोनम वांगचुक का धरना सरकार से देर रात हुई बातचीत के बाद समाप्त हो गया। सरकार ने छात्रों पर कोई बदले की कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वांगचुक ने अनशन भी तोड़ दिया।

नई दिल्ली।

लद्दाख से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा धरना समाप्त हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार के साथ देर रात हुई बातचीत के बाद अपना अनशन तोड़ने और धरना समाप्त करने की घोषणा की।

छात्रों पर ना हो बदले की कार्रवाई

नकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे सरकार और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता हुई। बातचीत के दौरान सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि आंदोलन में शामिल किसी भी छात्र के खिलाफ कोई बदले की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

समर्थकों को किया संबोधित

बाद सोनम वांगचुक ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के आश्वासन का सम्मान करते हुए फिलहाल धरना और अनशन समाप्त किया जा रहा है।

जारी रहेगी मुद्दों की लड़ाई

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लद्दाख से जुड़े मुद्दों पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी और सरकार के वादों के क्रियान्वयन पर नजर रखी जाएगी।

धरना समाप्त होने के साथ ही जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहा आंदोलन फिलहाल शांतिपूर्ण ढंग से खत्म हो गया।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button