ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में जौहर विश्वविद्यालय पर सपा का प्रदर्शन, खून से लिखा ज्ञापन सौंपा

प्रतापगढ़ में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने जौहर विश्वविद्यालय को लेकर प्रदर्शन किया। खून से लिखा ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई रोकने, निष्पक्ष जांच और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग की।

प्रतापगढ़। रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को प्रतापगढ़ में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष साजिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर खून से लिखा ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के कथित हिस्सों को तोड़े जाने के आदेश का विरोध करते हुए कहा कि इससे हजारों छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। संगठन का कहना है कि यदि विश्वविद्यालय से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की अनियमितता है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए, लेकिन छात्रों के भविष्य को प्रभावित करने वाले कदम उठाने से बचा जाए।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने सरकार से छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की अपील की।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button