ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा दिनेश सिंह की 102वीं जयंती पर अवधेश विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा

लालगंज के श्री अवधेश विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, शीतलमऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कालाकांकर रियासत के महाराज राजा दिनेश सिंह की 102वीं जयंती पर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह सहित शिक्षकों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

लालगंज, प्रतापगढ़। श्री अवधेश विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, शीतलमऊ, लालगंज में देश की महान विभूति, कालाकांकर रियासत के महाराज तथा भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह ने राजा दिनेश सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि राजा दिनेश सिंह ने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, दूरदर्शिता और जनसेवा का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के प्रवक्ता प्रदीप कुमार, अमित कुमार मिश्र, शिक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्र, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, अभिनव सिंह, केशव कुमार, सूर्य प्रकाश, राज कुमार, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, लिपिक राकेश सिंह, आशीष कुमार एवं संदीप सरोज सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का समापन राजा दिनेश सिंह के आदर्शों पर चलने तथा विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने के संकल्प के साथ हुआ।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button