ताज़ा ख़बरफतेहपुर

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र में सुबह टहलने निकले 55 वर्षीय अधेड़ की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरनई के समीप मंगलवार की भोर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से पैदल टहल से 55 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमौली गांव निवासी स्व0 रामधनी का पुत्र राजकुमार उर्फ भंगड़ मंगलवार की भोर टहलने निकला था।

तभी बेरनई गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना बाबत जानकारी मृतक के भाई पप्पू ने दी है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button