ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

स्नेह और प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत होती है मां: धीरज

प्रतापगढ़ के कमासिन गांव में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने अपनी दिवंगत माता स्व. साधना ओझा की स्मृति में वृक्षारोपण किया। उन्होंने मां को स्नेह, संस्कार और प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत बताते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रतापगढ़। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत रानीगंज विधानसभा के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने अपनी माताजी स्वर्गीय साधना ओझा की स्मृति में ग्राम सभा कमासिन में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर धीरज ओझा ने कहा कि माँ केवल जन्मदात्री ही नहीं, बल्कि जीवन के संस्कारों, स्नेह और प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत होती हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी माताजी आज भले ही इस संसार में नहीं हैं, लेकिन उनके दिए हुए संस्कार और आशीर्वाद आज भी उनके जीवन का मार्गदर्शन करते हैं। उनके प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप लगाया गया यह पौधा माँ की पावन स्मृतियों को नमन करने का एक विनम्र प्रयास है।

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय साधना ओझा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं संस्कारों का स्मरण किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा गौरा मंडल के मंत्री अंकित दुबे, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, गौरा मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल, लालचंद तिवारी, राकेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी अवनीश मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button