ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में वृक्षारोपण महायज्ञ की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

प्रतापगढ़ में 12 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने समीक्षा बैठक की। जिले में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के सीडीओ कार्यालय में बैठक कर 12 जुलाई को जिले में होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी विभागों को समय से पौधरोपण सुनिश्चित करना होगा।

उन्हांने निर्देशित किया कि पौधरोपण से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें पूर्व से ही पूर्ण कर ली जाये तथा अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुये जन आन्दोलन का स्वरूप दिया जाये। बैठक में डीएफओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम की थीम पर शासन द्वारा जनपद को 58 लाख 96 हजार 8 सौ पौधरोपित करने का लक्ष्य आवंटित किया गया था जिसमें से पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 7 लाख 73 हजार पौधरोपित किये गये।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिये कि वे आवंटित लक्ष्य के अनुरूप पौधे के ढुलाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीएफओ आशुतोष गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button