ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज की नई कार्यकारिणी का 14 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

तहसील परिसर लालगंज में 14 जुलाई को संयुक्त अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिला जज राजीव कमल पांडेय सहित कई गणमान्य अतिथि होंगे शामिल।

लालगंज, प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज-प्रतापगढ़ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 14 जुलाई 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे तहसील परिसर लालगंज में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
संघ के उपाध्यक्ष सिविल एडवोकेट अबरार अहमद ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों, सम्मान और न्यायिक कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिला जज प्रतापगढ़ मा. राजीव कमल पांडेय होंगे, जबकि अध्यक्षता रामपुर खास की विधायक मा. आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी करेंगी।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक मा. उमेश द्विवेदी जी तथा अभिषेक पाण्डेय जिलाधिकारी,दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक,रघुवीर सिंह राठौर अपर जिला जज ,के. मल्लिकार्जुन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लालगंज,अशोक कुमार सिविल जज लालगंज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
वहीं विशिष्ट वक्ता के रूप में शैलेन्द्र वर्मा उपजिलाधिकारी लालगंज, राजीव द्विवेदी पुलिस उपाधीक्षक लालगंज तथा भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव को आमंत्रित किया गया है।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button