ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले ड्रोन कैमरों से सुरक्षा की कड़ी निगरानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ दौरे से पहले जिला पुलिस ने ड्रोन कैमरों से सुरक्षा निगरानी तेज कर दी है। कार्यक्रम स्थल, वीआईपी रूट और प्रमुख स्थानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ दौरे को लेकर जिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
ड्रोन कैमरों की सहायता से कार्यक्रम स्थल, वीआईपी रूट, पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रत्येक गतिविधि की निगरानी कर रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि सभी सुरक्षा बिंदुओं पर पूरी सतर्कता, समन्वय और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button