उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

7 जुलाई को प्रतापगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 जुलाई को प्रतापगढ़ आगमन की संभावित तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 जुलाई को प्रतापगढ़ आगमन की संभावित तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एटीएल ग्राउंड में आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है तथा सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी गई है।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विकास परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगर की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्यों में भी तेजी लाई जा रही है।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button