ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

ब्रह्मांड शिव सेवा संस्थान ने बूढ़ेबाबा धाम में समाज सेवा और धार्मिक कार्यों का लिया संकल्प

तिना चितरी स्थित बूढ़े बाबा धाम में ब्रह्मांड शिव सेवा संस्थान की बैठक में समाज सेवा, धार्मिक कार्य, मंदिर परिसर में साउंड सिस्टम और साफ-सफाई की व्यवस्था का संकल्प लिया गया।

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के तिना चितरी स्थित बूढ़े बाबा धाम में ब्रह्मांड शिव सेवा संस्थान की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज सेवा, धार्मिक गतिविधियों तथा संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

साथ ही मंदिर परिसर में संस्था की ओर से साउंड सिस्टम, लाउडस्पीकर एवं साफ-सफाई की व्यवस्था कराने का संकल्प लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन द्विवेदी ने की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रिंकू मिश्रा, महासचिव रवि मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष प्रीतेंद्र ओझा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

संस्था के उपाध्यक्ष मंडन मिश्रा ने कहा कि ब्रह्मांड शिव सेवा संस्थान समाज में उत्कृष्ट एवं जनहित के कार्यों के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा आगामी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे और संगठन को नई दिशा देने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विकास मिश्रा उर्फ बब्बू, रवि मिश्रा, मंडन मिश्रा, रिंकू मिश्रा, पंकज तिवारी, रोशन तिवारी, सोनू तिवारी ‘सार्थक’, श्रीधर तिवारी, पवन दुबे, मनोज दुबे, आदर्श पांडेय, पवन पांडेय, देवेंद्र मणि (गुरुजी) एवं रिंकू शुक्ला सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज सेवा, धार्मिक आयोजनों तथा संगठन के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button