अयोध्याताज़ा ख़बर

अयोध्या में कांग्रेस का प्रदर्शन, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

अयोध्या के टेढ़ी बाजार चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने टेढ़ी बाजार चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रशासन की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में एकत्र हुए और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आस्था के केंद्रों पर लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाएं बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के नेताओं को रोकना और हिरासत में लेना अलोकतांत्रिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मंदिर से जुड़े मामले की सच्चाई सामने आने से रोकना चाहती है, इसलिए विपक्षी नेताओं को राम मंदिर जाने से रोका गया।

प्रदर्शन में एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत, महिला कांग्रेस की रेनू राय, नाजिश फातिमा, सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, महानगर महासचिव राकेश तिवारी, फिरोज अंसारी, रामेंद्र मोहन मिश्रा, विकास मिश्रा, मोहम्मद चांद, कल्लू शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, पूर्व सांसद आलिया जुबेरी, महिला महानगर अध्यक्ष फातिमा, विजय श्रीवास्तव, विशाल दुबे, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘बबलू’, एनएसयूआई अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता, सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button