ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़स्वास्थ्य

जिलाकारगार में बंदियों की जांची सेहत

प्रतापगढ़ जिला कारागार में बंदियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 130 बंदियों की नेत्र जांच, चश्मा वितरण और पांच बंदियों की ब्लड जांच की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आवश्यक परामर्श भी दिया।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा के निर्देशानुसार जिला कारागार प्रतापगढ़ में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं ब्लड जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बंदियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजित शिविर के दौरान 130 बंदियों की आंखों की जांच की गई, इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच के तहत पांच बंदियों के रक्त के नमूनों की जांच भी की गई।

इस शिविर का उद्देश्य बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बंदियों को आंखों की देखभाल एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, राज्य महिला आयोग सदस्य के व्यक्तिगत सहायक विनय कुमार शुक्ला, प्रोबेशन विभाग के अभय शुक्ला, डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button