ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

एक करोड़ का चंदा देने वाले ने कहा, राम मंदिर में चोरी सनातन पर हमला

प्रतापगढ़ में समाजसेवी सियाराम उमरवैश्य ने राम मंदिर के लिए दिए गए चंदे की कथित चोरी की घटना को सनातन आस्था पर हमला बताया। उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रतापगढ़। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए अपनी जमीन बेंचकर एक करोड़ रुपये दान देने वाले समाजसेवी सियाराम उमरवैश्य ने चोरी की घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक वीडियो बयान में उन्होंने इस वारदात को केवल चोरी नहीं, बल्कि सनातन आस्था पर सुनियोजित हमला बताया है।

सियाराम उमरवैश्य ने कहा कि मैंने 75 वर्ष की उम्र में यह सोचकर अपनी जमीन बेचकर एक करोड़ रुपये श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को दान दिए कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में मेरा भी योगदान हो। लेकिन आज जिस तरह की घटना हुई है, उससे बेहद आहत हूं।

उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी की इस वारदात से सनातन पर जबरदस्त हमला किया जा रहा है। समाजसेवी ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि घटना का तत्काल खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई की जाए।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button