प्राचीन काल से ही हमारी जीवन शैली का अंग रहा योग: रमाकांत
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रतापगढ़ के स्वामी करपात्री महाराज जैव विविधता पार्क में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रमाकांत उपाध्याय ने योग को प्राचीन भारतीय जीवन शैली का अभिन्न अंग बताते हुए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

प्रतापगढ़। योगा फॉर हेल्दी एजिंग की थीम के साथ 12वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन रमणीय धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में आयोजित किया गया जिसमें गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
इस अवसर पर रमाकान्त उपाध्याय ने कहा कि योग प्राचीन काल से ही हमारी जीवन शैली का अंग रहा है, निरोग रहना है तो योग को साथी बनाएं। योग के माध्यम से शरीर स्वस्थ्य रहता है और ध्यान के माध्यम से परमात्मा से जुड़ने का प्रयास करते है। योग प्रशिक्षक सुनीता सिंह द्वारा बताये गये योगा सम्बन्धी विभिन्न प्राणायाम को किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में आये हुये अतिथियों, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, छात्र-छात्राओ आदि ने प्रधानमंत्री के पश्चिम बंगाल में आयोजित 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। अन्त में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि इस पार्क को विकसित करके पिकनिक स्थल के रूप में तैयार किया जायेगा और यह स्वास्थ्य एवं मनोरंजन के लिये लाभकारी होगा।
इस अवसर पर सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र, राय साहब सिंह, अभिमन्यु सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा महामंत्री राजेश सिंह, डीएफओ आशुतोष गुप्ता, यूनानी अधिकारी सुमन कुशवाहा, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार समेत कई अधिकारीगण उपस्थित रहे। उधर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने योगाभ्यास किया।





