ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़बड़ी खबर

प्रतापगढ़ : नौ परीक्षा केन्द्रों पर हुई प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

प्रतापगढ़ में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का पुलिस ने सतर्कता से देख रेख की

प्रतापगढ़।

जिले के नौ परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कराई गई। इसे लेकर परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बृजेंद्रमणि इंटर कॉलेज कोहंडोर, केपी हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, पीबी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी, एमडीपीजी कॉलेज, कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज व राजकीय इंटर कॉलेज शुकुलपुर में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा केन्द्रों पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजेन्द्र नंदन राय, क्षेत्राधिकारी पट्टी मनीष कुमार रघुवंशी, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सिटी प्रशांत राज ने कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराई गई।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button