ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़राजनीति

प्रभारी मंत्री ने रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं

प्रभारी मंत्री ने प्रतापगढ़ में चौपाल लगाई इसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व स्कूली बैग का किया वितरण किए

प्रतापगढ़।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने विकास खंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत ओमरौड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।

विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान आईसीडीएस विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव व संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button