अन्यताज़ा ख़बरप्रतापगढ़बड़ी खबरलखनऊ

पेपर लीक और बेरोजगारी पर प्रतापगढ़ में सपा का बड़ा प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़ में नीट पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी धूप में जोरदार प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा।

प्रतापगढ़। महंगाई के साथ ही बढ़ती बेरोजगारी और नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक के विरोध में समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कियाI इस दौरान पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालाI शनिवार को जिला मुख्यालय पर तपती धूप में कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक थाI

सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी कार्यालय से जिलाधिकारी आवास तक पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अम्बेडकर चौराहे पर धरने पर बैठ गए और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद की। कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान हैI युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य खतरे में है।

सपा नेताओं ने सरकार पर युवाओं और किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया तथा नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बाद में पार्टी नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सपा सांसद शिवपाल सिंह पटेल, विधायक आर के वर्मा,  विधायक रामसिंह पटेल सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button