अन्य
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह को शासन ने किया निलंबित

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह को शासन ने किया निलंबित
प्रतापगढ़।मुख्यपशु चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा गौशाला आवंटन की गई अनियमितता की शिकायत लोगों ने जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय से की जिसे जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जब इसकी जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन को कर दिया जिस पर जिलाधिकारी की संस्तुति पर विभाग ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।



